Ad Code

Responsive Advertisement

Top ten current affairs 26 September 2021

 


Qst:1-ग्लोबल ट्रेड आउटलुक के अनुसार भारत किस वर्ष तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक बनेगा ?

A. वर्ष 2050

B. वर्ष 2030 

C. वर्ष 2040 

D. वर्ष 2060 

Correct answer:- वर्ष 2050

Main Topic:- ब्रिटेन के ग्लोबल ट्रेड आउटलुक के अनुसार भारत वर्ष 2050 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक बनेगा । 

2050 तक वैश्विक आयात में 5.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा आयातक बन जाएगा। 

ग्लोबल ट्रेड आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, सूची में देश की स्थिति 2030 तक 3.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी।

Qst:2- ग्लोबल हेल्थ फाइनेसिग के लिए डब्ल्यूएचओ का राजदूत किसे नियुक्त किया गया ?

A. निटर्लन सैल्रूम 

B. गार्डन ब्राउन 

C.मैलिन पैरोस 

D. इनमे से कोई नही 

Correct answer:-गार्डन ब्राउन 

Main Topic:-पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन को

ग्लोबल हेल्थ फाइनेसिग के लिए डब्ल्यूएचओ का राजदूत नियुक्त किया गया । 

जो कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 टीको की पहुंच और समान वितरण की सुविधा प्रदान करेंगे । उन्हें डब्ल्यूएचओ के महा-निर्देशक टेड्रोस एडनॉन घेबरियेसुस द्वारा नियुक्त किया गया है । 

गार्डन ब्राउन वर्ष 2007 से 2010 तक यूनाइटेड किगडम के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत थे।

Qst:3- किस राज्य ने "आपके द्वार पर सरकार" पहल शुरू की ?

A. राजस्थान 

B. ओडिशा 

C. गोवा 

D. गुजरात

Correct answer:- गोवा

Main Topic:-गोवा राज्य ने एक दिवसीय " सरकार तमुच्या दारी" नामक अभियान की शुरुआत की जिसे "आपके द्वार पर सरकार" पहल के नाम से भी जाना जाता है । 

इस अभियान की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और पहलो का लाभ उठाते हुए गोवा के नागरिकों की शिकायतों का समाधान करना है । 

 राजधानी = पणजी 

 मुख्यमंत्री  = प्रमोद सावंत 

Qst:4- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी ?

A. स्मृति मंधाना 

B. झुलन गोस्वमी 

C. श्रुती सिन्हा 

D. मिताली राज

 Correct answer:- मिताली राज

Main Topic:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर मिताली राज बनी । 

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया की दूसरी महिला भी बनी है । उन्होंने यह रिकॉर्ड लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान बनाया । 

Qst:5- किस राज्य की महाधिवक्ता निलय दत्ता का 68 साल की आयु में निधन हुआ ?

A. ओडिशा 

B. राजस्थान 

C. मणिपुर 

D अरुणाचल प्रदेश 

Correct answer:-अरुणाचल प्रदेश 

Main Topic:-अरूणाचल प्रदेश राज्य की महाधिवक्ता निलय दत्ता का 68 साल की आयु में निधन हुआ । 

उनका निधन कर्नाटक राज्य के कुर्ग में दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की आयु में हुआ । वह अपने एक दोस्त के यहां उनकी शादी की 46वीं सालगिरह को मुबारक करने के लिए गए थे । 

उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया गया। 

Qst:6- किस देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल प्रोग्रेस सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. पाकिस्तान 

B. श्रीलंका 

C. जापान 

D बांग्लादेश 

 Correct answer:-बांग्लादेश

Main Topic:- सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल प्रोग्रेस सम्मान (SDG Progress) से सम्मानित किया गया । 

जिसके लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका के अधिकारिक यात्रा पर गए हैं । 

 प्रधानमंत्री = शेख हसीना 

 राजधानी = ढाका 

राष्ट्रपति = अब्दुल हमीद 

Qst:7- किस देश की जुडंवा बहने दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित महिला बनी ?

A. जापान 

B. मलेशिया 

C रूस 

D. अमेरिका 

 Correct answer:- जापान

Main Topic:-जापान देश की जुडंवा बहने उमेनो सुमियामा और कोउमे कोदामा दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित रहने वाली महिला बनी । 

उमेनो सुमियामा और कोउमे कोदामा का जन्म 5 नवंबर, 1913 को पश्चिमी जापान के शोदोशिमा द्वीप पर 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे स्थान पर हुआ था। 

उन्होंने इसके साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया ।

Qst:8- विश्व शान्ति  दिवस कब मनाया  जाता है?

A. 17 सितंबर 

B. 21 सितंबर 

C. 13 सितंबर 

D. 18 सितंबर 

 Correct answer:-  21 सितंबर 

Main Topic:- दुनिया भर में 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है जोकि संयुक्त राष्ट्र सभा के द्वारा अहिंसा और संघर्ष विराम के माध्यम से शांति के आदेशों को मजबूत करने के लिए समर्पित दिन के रूप में घोषित किया गया था । 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2021 की थीम Recovering Better For an Equitable and Sustainable World रखी गयी है । 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क, यूएसए में है। 

Qst:9- अंतर्राष्ट्रीय अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है? 

A. 21 सितंबर 

B. 17 सितंबर 

C. 13 सितंबर 

D. 10 सितंबर 

Correct answer:- 21 सितंबर 

Main Topic:-हर साल 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य अल्जाइमर रोग और उससे संबंधित मनोब्रह्म के बारे में लोगों को जागरूक करना होता है । 

विश्व अल्जाइमर दिवस की शुरुआत हमारी 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 21 सितंबर 1994 को एडिनबर्घ  में एडीआई के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर की गई थी। 

विश्व अल्जाइमर दिवस 2021 का विषय Know Dementia Know Alzheimer's रखा गया है । 

अल्जाइमर एक प्रगतिशील बीमारी है जिसका संबंध मस्तिष्क रोग से है । 

Qst:10-  73वें एमी पुरस्कार 2021 मे उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार किसने जीता ?

A. मिलोस्ती 

B. द क्राउन 

C. द नन

D. इनमे से कोई नही

 Correct answer:- द क्राउन 

Main Topic:-73वें एमी पुरस्कार 2021 मे उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार "द क्राउन" ने जीता । 73वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड समारोह 19 सितंबर, 2021 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया । 

2021 एमी अवॉर्ड के विजेता की सूची मे उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज़ का खिताब - द क्राउन

 उत्कृष्ट हास्य श्रृंखला का खिताब (टेड लास्सो), 

उत्कृष्ट वैरायटी टॉक शो का खिताब (लास्ट वीक टुनाइट विथ जॉन ओलिवर),

 उत्कृष्ट सीमित श्रृंखला का खिताब (द क्विन्स गमबिट) ने जीता । 

 उत्कृष्ट अभिनेता-कॉमेडी का खिताब (जेसन सुदेकिस), उत्कृष्ट अभिनेता-नाटक का खिताब (जोश ओ'कोनोर), उत्कृष्ट अभिनेता-सीमित श्रृंखला या मूवी का खिताब (इवान मैकग्रेगर)

उत्कृष्ट अभिनेत्री-कॉमेडी का खिताब (जीन स्मार्ट) ने जीता ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu