Ad Code

Responsive Advertisement

Top Ten Current Affairs Monday 18 October 2021



Question :1- हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) डायरेक्टर जनरल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

A. मेक्रिलिस सैली 

B. जिनविद जोसेफ 

C. हेनरीएटा लैक्स 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- C. हेनरीएटा लैक्स 

Main Point :- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अश्वेत महिला हेनरीएटा लैक्स को मरणोपरांत डायरेक्टर जनरल अवार्ड से सम्मानित किया है। हेनरीएटा लैक्स एक कैंसर से पीड़ित महिला थी जिनका निधन 1951 में जॉन्स हापकिंस अस्पताल में हुआ था । उनके इलाज के समय उनके गर्भाशय ग्रीवा से सर्जन में कोशिका को हटाया था । 

जिसके लिए पोलियो वैक्सीन, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन और जीन मैपिंग सहित जीवन रक्षक दवा का प्रयोग करने और बनाने के साथ-साथ कैंसर और एड्स अनुसंधान को आगे बढ़ाने में वैज्ञानिको को मदद मिली थी।

Question:2- हाल ही में भारत ने कौन-सी बार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य बना है?

A. 4वीं 

B. 6वीं 

C. 9वीं 

D. 7वीं

 Correct Answer :- B. 6वीं 

Main Point :-भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का  6वीं  बार सदस्य बना है। भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सदस्य के चुनाव में कुल 193 मतों में से 184 मत मिले थे जिसमें न्यूनतम मतों की संख्या 97 थी। भारत का नया तीन साल का कार्यकाल जनवरी 2022 से दिसंबर 2024 तक प्रभावी रहेगा।

Question :3-किस राज्य के मिन्दोली केला को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

A.बिहार 

B. जम्मूकश्मीर

C. महाराष्ट्र 

D. गोवा 

Correct Answer :- D. गोवा 

Main Point :- गोवा राज्य के मिन्दोली केला, हरमल मिर्च और मीठे पकवान खाजे को भौगोलिक संकेत जीआई टैग दिया गया। खाजे को क्लास-30 वाले खाद्य पदार्थों और मोइरा केला को क्लास-31 के तहत जीआई टैग मिला है। म्यंदोली बनाना ग्रोअर्स एसोसिएशन, इब्राम्पुर, पेरनेम ने मोइरा केले के GI टैग के लिए आवेदन किया था। 

 राजधानी  = पणजी 

 राज्यपाल = सत्यपाल मलिक 

 मुख्यमंत्री = प्रमोद सावंत 

Question :4- हाल ही में इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A. नवरंग सैनी 

B. विनोद दत्तात्रेय 

C. मनीष गोस्वामी 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :-   A. नवरंग सैनी 

Main Point :- नवरंग सैनी को इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । 

नवरंग सैनी ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) के अध्यक्ष एमएस साहू सी जगह ली है । जिनका कार्यकाल अगले 5 वर्षों के लिए होगा । 

 मुख्यालय   = नई दिल्ली

 संस्थापक  = भारत की संसद

 स्थापना वर्ष = वर्ष 2016 

Question:5- भारतीय क्रिकेट के पूर्णकालिक कोच का कार्यभार किसने सौपा है?

A. अनिल कुंबले 

B. राहुल द्रविड़

C. ब्रेन लारा 

D. सचिन तेन्दुलकर 

 Correct Answer :- B. राहुल द्रविड़

Main Point :- पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया । राहुल द्रविड़ भारत के पूर्व इंडिया टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की जगह लेगे। टीम इंडिया ने भरत अरुण की जगह लेफ्टिनेंट पारस म्हाम्ब्रे को भी अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट की द वॉल के रूप में भी जाना जाता है। जोकि टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में सेवा देने के लिए 10 करोड का वेतन प्राप्त करेगे।

Question :6- हाल ही में कैंम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में भारतीय सेना की टीम ने कौन-सा पदक जीता है?

 A. कॉस्य पदक 

B. रजत पदक 

C. स्वर्ण पदक 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- C. स्वर्ण पदक

Main Point :- भारतीय सेना ने कैंम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता । भारतीय सेना की पांचवी बटालियन-4 (5/4) गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की एक टीम ने यूनाइटेड किंगडम में आयोजित प्रतिष्ठित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता। 

कैंम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास मे विभिन्न देशों के विशेष बलों और प्रतिष्ठित रेजिमेंट की कुल 96 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह अभ्यास 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2021 तक यूनाइटेड किंगडम के ब्रेकन, और वेल्स में आयोजित किया गया था। 

Question :7- हाल ही में किस राज्य ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ पहल की शुरुआत की है?

A. दिल्ली 

B. गुजरात 

C. राजस्थान 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer:- A. दिल्ली 

Main Point :- भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत दिल्ली के 100 चौराहों पर 2500 वालंटियर तैनात होंगे। इसमें से 90 चौराहों पर 10-10 व 10 प्रमुख चौराहों पर 20-20 पर्यावरण मार्शल तैनात होंगे। हाल ही मे दिल्ली में प्रदूषण से एक्यूआई स्तर 284 पहुच गया है जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार में सिविल डिफेंस कर्मियों से प्ले कार्ड लेकर रेड लाइट पर लोगों को गाड़ी के इंजन बंद करने के लिए गुजारिश करने और प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है।

Question :8- हाल ही में किस देश ने दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ चैंपियनशिप 2021 जीती है?

A. नेपाल 

B. जापान 

C. भारत

D. रूस

Correct Answer :- C. भारत

Main Point :- भारत ने 8वीं बार साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन  चैंपियनशिप 2021 जीती । भारत ने SAFF चैंपियनशिप नेपाल को हराकर जीती है। मालदीव के माले में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में 16 अक्टूबर 2021 को  चैंपियन फाइनल का मैच खेला गया था । इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम ने 1993 1997 1999 2005 2009 2011 2015 में SAFF चैंपियनशिप जीती थी। 

Question :9-  हाल ही में किस देश ने दो दिवसीय वायु रक्षा अभ्यास "वेलायात" आयोजित किया है?

A. इजराईल

B. तालिबान 

C. अफगानिस्तान 

D. ईरान 

Correct Answer :- D. ईरान

Main Point :- ईरान देश ने दो दिवसीय वायु रक्षा अभ्यास "वेलायात" आयोजित किया । इसमें ईरान की सेना और अर्धसैनिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड हिस्सा ले रहे हैं । 

ईरान देश में चले रहे दो दिवसीय वायु रक्षा अभ्यास को 12 अक्टूबर को आयोजित किया है । इससे पहले ईरान में अजरबैजान के साथ अपनी सीमा के पास इस अभ्यास को आयोजित किया था। 

ईरान की राजधानी  = तेहरान 

ईरान के वर्तमान प्रेसिडेंट कौन है = इब्राहिम रैसी

ईरान की मुद्रा का क्या नाम है = रियॉल 

Question10-  हाल ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने अपना 37वां स्थापना दिवस कब मनाया  है?

A. 16 अक्टूबर 

B. 12 अक्टूबर 

C. 10 अक्टूबर

D. 15 अक्टूबर

 Correct Answer :- A. 16 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते -: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को ब्लैक कैट्स के नाम से जाना जाता है उन्होंने अपना 37वां स्थापना दिवस 16 अक्टूबर को मनाया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएससी भारतीय गृह मंत्रालय के अधीन आतंकवाद रोधी कार्यक्रम के लिए कार्य करता है । जिसकी स्थापना 1984 में की गई थी । 

 मुख्यालय = नई दिल्ली 

 महानिदेशक  = एम ए गणपति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu