Ad Code

Responsive Advertisement

Top ten current affairs 6 October 2021



Question :1- दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना ?

A. हिमाचल प्रदेश

B. गुजरात 

C. राजस्थान 

D. उड़ीसा 

Correct Answer :- A. हिमाचल प्रदेश

Main Point :- हिमाचल प्रदेश राज्य दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला राज्य बना । हिमाचल प्रदेश सरकार ने पायलट योजना के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर इस पहल की शुरुआत की है। असली दालचीनी या सिनामोममवर्म मुख्य रूप से श्रीलंका में उगाया जाता है । भारत सालाना 45318 टन दालचीनी का आयात श्रीलंका वियतनाम चीन नेपाल और इंडोनेशिया से करता है । 

 राज्यपाल  = राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 

 मुख्यमंत्री  = जयराम ठाकुर 

 राजधानी  = शिमला 

 Question:2-भारतीय इस्पात संघ के महासचिव के पद पर किसे नियुक्त किया गया ?

A. तरूण बजाज 

B. विकास महाजन 

C. आलोक सहाय 

D. इनमे से कोई नही 

Main Point:- इंडियन स्टील एसोसिएशन ने आलोक सहाय को भारतीय इस्पात संघ के महासचिव और कार्यकारी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। आलोक सहाय को इस्पात उद्योग मे 4 सालों का अनुभव है। उनके अनुभव में ब्रिटिश स्टील में प्रशिक्षण क्वीन एलिजाबेथ हाउस, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विजिटिंग फेलो भी शामिल है। 

 मुख्यालय  = नई दिल्ली 

   स्थापना  = वर्ष 2014 

Question :3-भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निर्देशक कौन बने ?

A. केपी ठक्कर 

B. बीसी पटनायक 

C. आरके जौशी

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- B. बीसी पटनायक 

Main Point :-भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निर्देशक के रूप में बीसी पटनायक को नियुक्त किया गया । बीसी पटनायक वर्तमान में बीमा लोकपाल परिषद मुंबई के महासचिव हैं । वह वर्ष 1986 में एलआईसी ऑफ इंडिया में प्रत्यक्ष भर्ती अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे । 

एलआईसी का मुख्यालय = मुंबई 

एलआईसी की स्थापना वर्ष= वर्ष 1956 

एलआईसी के वर्तमान अध्यक्ष = एमआर कुमार

Question :4-किसे गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया ?

A. विनोद कुमार भानू 

B. चंदन कपूर मिश्रा 

C. नीरज सिह 

D. निरोद कुमार बरुआ 

Correct Answer :- D. निरोद कुमार बरुआ 

Main Point :-भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने निरोद कुमार बरुआ को गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। उन्होने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह में प्रख्यात लेखक निरोद कुमार बरूआ कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा और शिलांग चैंबर कॉयर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

यह पुरस्कार असम के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक है जिसके तहत 5 लाख की नगद राशि एक प्रशस्ति पत्र, और एक शॉल दिया जाता है।

Question :5-भारत ने किस देश के साथ AUSINDEX नौसैनिक अभ्यास शुरू किया ?

A. ऑस्ट्रेलिया 

B. रूस 

C. जापान 

D. अमेरिका 

Correct Answer :- A. ऑस्ट्रेलिया 

Main Point :- भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के बीच द्विवार्षिक समुद्री श्रृंखला AUSINDEX का चौथा संस्करण आयोजित किया गया। हर साल AUSINDEX भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कराया जा रहा है । 

इसमे समुद्री अभ्यास में एचएमएएस रैनकिन, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना पी-8ए और एफ-18 विमान, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया। 



Question:6- कैलिफोर्नियाभारत में किसे स्टारलिंग सेटेलाइट ब्रॉडबैंड उद्यम का प्रमुख नियुक्त किया गया ?

A. विपुलव सेन 

B. जयसिह मान 

C. संजय भार्गव 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- C. संजय भार्गव 

Main Point :-इलेक्ट्रॉनिक भुगतान फर्म पेपैल की स्थापना करने वाली टीम के सदस्य संजय भार्गव को एलोन मस्क के स्टर्लिंग सेटेलाइट ब्रॉडबैंड के भारतीय उद्यम का प्रमुख नियुक्त किया गया। संजय भार्गव स्पेसएक्स में स्टरलिंक के भारत के निर्देशक के रूप में शामिल हुए हैं जोकि अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी भारती के वनवेब के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे । 

स्पेस एक्स के संस्थापक  = एलॉन मस्क

स्पेस एक्स की स्थापना वर्ष = वर्ष 2002

स्पेस एक्स का मुख्यालय= कैलिफोर्निया

Question :7-किसने डूरंड कप फुटबॉल ट्रॉफी 2021 का खिताब जीता ?

A. मुबई लोकची 

B. एफसी गोवा 

C. मोहन बागान 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- B. एफसी गोवा

Main Point :- एफसी गोवा ने कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रिरंगन में आयोजित डूरंड कप फुटबॉल ट्रॉफी 2021 का खिताब जीता। एफसी गोवा ने फाइनल मे मोहम्मडन स्पोर्टिग को हराकर अपना पहला डूरंड कप का खिताब 1-0 से जीता । 2021 डूरंड कप का यह 130वां सस्करण था। जो कि 05 सितंबर से 03 अक्टूबर 2021 तक पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया था। 

Question :8-इथोपिया देश के दूसरी बार प्रधानमंत्री कौन बने ?

A. मर्केलॉस सेबरू 

B. इकबाल महमूद 

C. अबी अहमद 

D. इनमे से कोई नही

 Correct Answer :- C. अबी अहमद 

Main Point :- अबी अहमद लगातार दूसरी बार इथोपिया देश के प्रधानमंत्री बने । उनका इथोपिया देश के प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल कुल 5 वर्षों का होगा। अबी अहमद को प्रधानमंत्री के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मीजा अशेनाफी ने शपथ दिलाई। वह वर्ष 2018 से ही इथोपिया देश के प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। 

अबी ने पड़ोसी इरीट्रिया साथ संबंध बहाल करने और व्यापक राजनीतिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। 

Question :9-कर्नाटक राज्य का 31वां जिला कौन-सा बना ?

A. विजयनगर

B. वितौरागढ 

C. जोनापुर 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- A. विजयनगर

महत्वपूर्ण बाते -: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के 31वें जिले विजयनगर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के हिस्से के रूप में बोम्मई ने 337 करोड़ रुपये की 56 विकास परियोजनाओं की नींव रखी। जिले में हेली-पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा लोग हेलीकॉप्टर से जिले का भ्रमण कर सकेंगे मुख्यमंत्री ने जिले में 250 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस नए जिले में विश्व धरोहर स्थल हम्पी सहित 6 तालुक शामिल हैं। इस जिले को बेल्लारी जिले से अलग करके बनाया गया है। 

Question :10- किस राज्य ने गाय के गोबर से बिजली पैदा करने की परियोजना शुरू की है ?

A. राजस्थान 

B. गुजरात

C. छत्तीसगढ़

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- C. छत्तीसगढ़

Main Point :- छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में गाय के गोबर से बिजली बनाने की परियोजना लॉन्च की। गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने इस परियोजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत ₹2 प्रति किलो गाय का गोबर खरीदने के बाद अब राज्य में जिससे बिजली बनाई जाएगी। उन्होने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में किसान सम्मेलन मे इस परियोजना का आयोजन किया। 

गवर्नर  = अनुसुइया उइके 

मुख्यमंत्री = भूपेश बघेल

 राजधानी = रायपुर और बिलासपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu