Ad Code

Responsive Advertisement

Current Affairs Quiz In Hindi 12 May 2022

 


current affairs quiz in hindi : 12 May 2022 इस पोस्ट में current affairs quiz होता है। question answer और के Head News पर आधारित 12 May 2022 से 

Question ध्यान में रखते हुए All Exam questions answer पर पैटर्न तैयार किया गया है। उपयोगी होगा Next Exam सभी Current affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन हमारे online Current affairs quiz टेस्ट दें।

 Question:-हाल ही में कलम वेबसाइट को किसने लांच किया है?

A. ओम बिरला 

B. नितिन गडकरी

C. रामनाथ कोविद 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- A. ओम बिरला 

Main Points:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्थानीय साहित्य को समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए प्रभा खेतान फाउंडेशन की साहित्यिक पहल कमल वेबसाइट लांच किया है। कलम का उद्देश्य हिंदी साहित्य को लोकप्रिय बनाना है। और अनुभवी और युवा लेखकों व कवियों को उनके लेखन और स्थानीय साहित्य के प्रति प्रेम के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। कलम ने वर्ष 2015 की गर्मियों में जयपुर और पटना शहरों में अपनी यात्रा शुरू की और तब से भारत और विदेशों में 40 शहरों में फैले 500 से अधिक सत्रों का आयोजन किया है। 

Question:- हाल ही में लांच पुस्तक द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया को किसने लांच किया हैं?

A. एनके नरेश बिदोरिया 

B. आईपीएस प्रकाश सिंह 

C. आरके महेश जौशी

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- B. आईपीएस प्रकाश सिंह 

Main Points:- आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने अपनी नई पुस्तक द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया लॉन्च किया है। द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में किया है। इस पुस्तक को रूपा पब्लिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित किया गया है। 

Question:-  हाल ही में एक्सप्रेस कार लोन पहल किस बैंक ने लॉन्च किया है?

A. एचडीएफसी बैंक 

B. येस बैंक 

C. पंजाब नैशनल बैंक 

D. एक्सिस बैंक

Correct Answer :- A. एचडीएफसी बैंक 

Main Points:- निजी क्षेत्र के ऋण दाता एचडीएफसी बैंक ने एक्सप्रेस कार लोन नामक पहल लांच किया है। एक्सप्रेस कार लोन पहल के तहत 30 मिनट में एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को ऋण मुहैया करा देगा । 

यह उद्योग का पहला आटोमोटिव लैंडिंग एक्सपीरियंस होगा । जोकि मौजूदा और घर ग्राहकों दोनों के लिए एंड टू एंड डिजिटल नई कार ऋण समाधान पहल है। 

 सीईओ  = शशिधर जगदीशन 

 स्थापना  वर्ष = वर्ष 1994 

 मुख्यालय कहां  = मुंबई 

Question:- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?

A. 14 मई 

B. 7 मई 

C. 11 मई

D. 3 मई

Correct Answer :- C. 11 मई

Main Points:- 11 मई को प्रत्येक वर्ष देश में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के वैज्ञानिकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना होता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2022 की थीम Integrated Approch in Science and Technology for Sustainable Future रखी गयी है । 

यह दिन भारत की तकनीकी प्रगति की उपलब्धि के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के वैज्ञानिकों ने 1998 मे किये गये पोखरण मे परमाणु हथियारो के सफल परीक्षण की याद दिलाता है। 

Question:- किस देश के राष्ट्रपति शी जिगपिंग सेरेब्रल एन्यूरिज्म से पीडित है ?

A. वियतनाम

B. रूस 

C. चीन

D. जापान

Correct Answer :- C. चीन

Main Points:- चीन देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक गंभीर मस्तिष्क रोग सेरेब्रल एन्यूरिज्म से पीडित पाये गये है। अभी तक तो वह इस बीमारी का इलाज पारंपरिक चीनी दवाओं से करवा रहे थे लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी कराने की कुछ ही दिन पहले सलाह दी है। 

 राजधानी  = बीजिंग 

 वर्तमान राष्ट्रपति = शी जिनपिंन

Question:- हाल ही में भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन कब हुआ है?

A. 12 मई

B. 10 मई

C. 11 मई

D. 9 मई 

Correct Answer :- B. 10 मई

महत्वपूर्ण बाते -: भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में 10 मई निधन हुआ है। पंडित शिव कुमार वर्मा का निधन गुर्दे से संबंधित समस्या से पीड़ित और डायलिसिस की वजह से हुआ है। संतूर जम्मू-कश्मीर का एक अल्पज्ञात वाद्य यंत्र है । जिसके लिए पंडित शिवकुमार शर्मा को सन् 1991 में प्रतिष्ठित पद्मश्री और सन् 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पंडित शिवकुमार शर्मा ने सन् 1956 की फिल्म झनक झनक पायल बाजे के एक दृश्य के लिए पृष्ठभूमि संगीत की रचना किया था। 

Question:- हाल ही में किस राज्य का पौमई नागा क्षेत्र ड्रग फ्री जॉन घोषित किया गया है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. ओडिशा 

C. राजस्थान

D. मणिपुर 

Correct Answer :- D. मणिपुर 

Main Points:- मणिपुर राज्य के पौमई नागा क्षेत्र ड्रग फ्री जॉन घोषित किया गया है। वहां की स्थानीय पौमई जनजाति ने ओम क्षेत्रों में अफीम की खेती नहीं होने पर पूरा जोर दिया है। बाकी जनजाति ने मणिपुर के पहाड़ी जिलों में वनों की कटाई और अफीम के बागान को बिल्कुल भी बर्दाश्त ना करने की राज्य सरकार को सलाह दी है । 

 वर्तमान मुख्यमंत्री = एंन बीरेन सिंह 

 राजधानी  = इंफाल 

 वर्तमान राज्यपाल = लॉ गणेशन 

Question:-  हाल ही में सनवे फोरन्मेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है?

A. विर्गत निगलेश

B. जी लोकेश

C. डी गुकेश 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- C. डी गुकेश 

Main Points:- 15 साल के डी गुकेश ने सनवे फोरन्मेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता । जिन्होंने टूर्नामेंट के अंतिम दौर में आर्मेनिया के जी एम हाइक एम मार्टिरोसियन को हराकर जहां शतरंज टूर्नामेंट जीता है। यह डी गुकेश की लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने हाल के हफ्तों में ला रोडा और मेनोर्का ओपन जीतने के बाद स्पेन में खिताब की हैट्रिक पूरी की है। 9 चरण तक अजेय रहे गुकेश ने यहां अपने प्रदर्शन की बदौलत 16 ईएलओ अंक हासिल किए है। 

Question:- हाल ही में यून-सुक-येओल किस देश के राष्ट्रपति बने है?

A. फिलिपिन्स 

B. चीन 

C. दक्षिण कोरिया 

D. फ्रास 

Correct Answer :- C. दक्षिण कोरिया 

Main Points:- दक्षिण कोरिया के 13वें राष्ट्रपति के रूप में यून-सुक-येओल ने शपथ ली है। नए प्रशासन की शुरूआत करने के लिए, सियोल शहर में आधी रात को बैल-रिंगगिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। उनके इस समारोह का 41,000 लोग हिस्सा बने है। 

 राजधानी  = सियोल 

 मुद्रा = दक्षिण कोरियाई वोन

Question:- हाल ही में किस राज्य ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को लॉन्च किया गया है?

A. मध्य प्रदेश

B. राजस्थान

C. ओडिशा

D. पंजाब

Correct Answer :- A. मध्य प्रदेश

Main Points :- मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया है। 

यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभिनव पहल है। लड़कियों की आर्थिक और शैक्षिक स्थिति को बढ़ाने के लिए वर्ष 2007 से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना लागू की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu