Ad Code

Responsive Advertisement

Top ten current affairs Tuesday 12 October 2021

 


 Question :-1- 10 अक्टूबर 2021 को तुर्की ग्रा प्री 2021 रेस किसने जीता है?

A. रोजर फैडर 

B. लुईस हैमिल्टन

C. वाल्टेरी बोटास

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- C. वाल्टेरी बोटास

Main Point :- फिनलैंड के मर्सिडीज के रेसर वॉल्टेरी वोल्टास ने 10 अक्टूबर को आयोजित फार्मूला वन तुर्की ग्रां प्री 2021 रेस का खिताब अपने नाम किया। तुर्की ग्रा प्री 2021 रेस में दूसरे स्थान पर मैक्स वरस्टैप्पेन और तीसरे स्थान पर सर्जियो पेरेज रहे। जबकि लुईस हैमिल्टन इस रेस में पांचवें स्थान पर रहे। F1 तुर्की ग्रां प्री रेस का खिताब वाल्टेरी बोटास का इस सीजन की पहला खिताब था।

Question :2-किस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 6-एस अभियान शुरू किया है?

 A. कोटक महिन्द्रा बैंक 

B. एसबीआई बैंक 

C. एक्सिस बैंक 

D. पीएनबी बैक 

Correct Answer :- D. पीएनबी बैक 

Main Point :- पीएनबी बैंक ने त्योहारी सीजन के दौरान रियायती दर पर वित्तीय सेवाओं का विस्तार करने के लिए ग्राहकों को ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम के तहत 6-एस अभियान शुरू किया। 6S अभियान' विभिन्न योजनाओं जैसे - स्वाभिमान, समृद्धि, संपर्क और शिखर, संकल्प और स्वागत को समाहित करता है। जिसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं के विकास के लिए जागरूकता अभियान चलाना और ऋण वृद्धि में तेजी लाना और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है । 

Question :3- अंतरराष्ट्रिय मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

10 अक्टूबर

6 अक्टूबर 

8 अक्टूबर 

12 अक्टूबर 

Main Point :- वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता और सामाजिक कल्याण के लिए विश्व स्तर पर हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रिय मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम Mental Health in an Unequal World रखी गयी है । जिसका उद्देश्य मुख्यता मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना होता है । 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के द्वारा मनाया गया था। 

Question :4- एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त कौन बनी ?

A. कल्याणी गुप्ता 

B. नीरजला सेन 

C. हेमा दत्ता 

D. आदिति महेश्वरी 

Correct Answer :- D. आदिति महेश्वरी 

Main Point :- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली 21 वर्षीय आदिति महेश्वरी को 1 दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। ब्रिटिश उच्चायोग वर्ष 2017 से हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए हाई कमिश्नर फॉर द डे प्रतियोगिता आयोजित करता है जिसका उद्देश्य अगली पीढ़ी की महिलाओं को नेताओं और ट्रेल-ब्लेजर के रूप में सशक्त बनाना है। आदिति महेश्वरी ने 'हाई कमिश्नर फॉर द डे' प्रतियोगिता जीतकर यह सम्मान हांसिल किया है। 

Question :5- एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा आर्यभट्ट पुरस्कार 2021 किसे सम्मानित किया ?

A. एल के पलानिस्वामी 

B. वी गणेश अय्यर 

C. जी सतीश रेड्डी 

D. इनमे से कोई नही 

 Correct  Answer :- C. जी सतीश रेड्डी 

Main Point :- डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी को एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा प्रतिष्ठित आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

डॉ रेड्डी को अंतरिक्ष यात्रियों के प्रचार में उनके उत्कृष्ट अजीवन योगदान के लिए एवं उन्नत एवियोनिक्स, नेविगेशन और मिसाइल प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में अहम योगदान हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।। 

 अध्यक्ष = डॉक्टर के सिवान

  स्थापना वर्ष = वर्ष 1990

मुख्यालय = नई दिल्ली 

Question :6- विश्व में 120 भाषाओं में गाना गाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने बनाया हैं?

A. महीमा कॉल

B. विनीता सेन

C. सुचेता सतीश 

D. इनमे से कोई नही 

 Correct Answer :- C. सुचेता सतीश 

Main Point :-  केरल की सुचेता सतीश ने 120 भाषाओ में गाना गाकर ग्लोबल चाइल्ड प्रोडीजी अवार्ड 2020 अपने नाम किया । ऐसा करके उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने एक कंसर्ट में 80 भाषाओं में गीत का कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था। दुबई इंडियन स्कूल की कोकिला के नाम से जाना जाता है। 

Question :7- कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. सुभागी गिल 

B. मिताली दुबे 

C. पल्लवी दास

D. हरप्रीत कोचर

Correct Answer :- D. हरप्रीत कोचर

Main Point :- वरिष्ठ भारतीय कनाडाई ब्यूरोक्रेट हरप्रीत कोचर को कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने यूनीवर्सिटी ऑफ ग्वेल्फ से एनीमल बायोटेक्नोलॉजी में डॉक्टरेट की डिग्री ली हुई है। 

 Kanada in

राजधानी  = ओटावा 

प्रधानमंत्री = जस्टिन ट्रूडो 

कनाडा मुद्रा = डॉलर 

Question :8-भारत में किसे 45वें वायलार राम वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है?

A.बेन्यामिन

B. विपल्व देवरॉय

C. नितन्या सेन

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- A.बेन्यामिन

Main Point :- प्रसिद्ध मलयालम लेखक बेन्यामिन को 45वें वायलार राम वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया। 45वें वायलार राम वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार बेन्यामेन को उपहार स्वरूप एक लाख रुपये  की नगद राशि कानाई कुन्हिरामन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया गया । 

 उनकी पुस्तक मंथलिरिले 20 कम्युनिस्ट वार्शंगल के लिए 45वां वायलार रामवर्मा मेमोरियल लिटरेरी अवार्ड मिला। 

Question :9- ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स 2021 में शीर्ष स्थान पर कौन रहे ?

A. मुकेश अंबानी

B. एलॉन मस्क

C. बिल गेट्स 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- B. एलॉन मस्क

Main Point :- ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स 2021 में शीर्ष स्थान पर टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क रहे । वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर रहे । 

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स 2021 में दूसरे स्थान पर जैफ बेजोस और तीसरे स्थान पर बिल गेट्स है । हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, मुकेश अंबानी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 में आठवें स्थान पर रहे। 

Question :10-  बाल रोग विशेषज्ञ वायोश्रेष्ठ पुरूष्कार किसे दिया गया?

A. जे के जिग्नेश

B. वी एस नटराजन 

C. आर के महाजन 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- B. वी एस नटराजन 

Main Point :-  बाल रोग विशेषज्ञ को वायोश्रेष्ठ पुरूष्कार  वी एस नटराजन को दिया गया । हर साल 1 अक्टूबर को विश्व बुजुर्ग दिवस पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ सम्मान प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार बुजुर्ग बिरादरी की उल्लेखनीय सेवा की है। वर्ष 2021 के लिए 13 व्यक्तियों और निजी संगठनों को पुरस्कार दिए गए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu