Question:1- 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी की कौन-सी जयंती मनाई गई ?
A. 152वीं
B. 130वीं
C. 166वीं
D. 113वीं
Current Answer:- A. 152वीं
Main Point :- हर साल महात्मा गांधी की जयंती को याद करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है इस वर्ष महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई ।
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था । 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी । सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1944 में गांधीजी को राष्ट्रपिता के रूप में संबोधित किया था ।
Question :2- वर्ष 2028 तक चंद्रमा पर मानव क्रू भेजने की घोषणा किस देश ने की है?
A. भारत
B. चीन
C. अमेरिका
D. जर्मनी
Current Answer:- B. चीन
Main Topic :वर्ष 2028 तक चीन देश की स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा पर मानव क्रू भेजने की घोषणा की । चीन ने मंगल ग्रह पर अपना पहला मानवरहित भेजने की घोषणा वर्ष 2033 तक की है। चीन के मुख्य रॉकेट के निर्माता के प्रमुख वांग शियाओजुन ने मंगल ग्रह पर वर्ष 2033, 2035 से 2041 में अपने क्रू को लॉन्च करने की योजना के बारे में भी बताया है ।
राजधानी = बीजिग
मुद्रा का = the yuan or renminbi
राष्ट्रपति = शी जिनपिंग
Question :3- नाता संकीर्तन नामक नृत्य संगीत महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया गया ?
A. ओडिशा
B. राजस्थान
C. मणिपुर
D. गुजरात
Correct Answer :- C. मणिपुर
Main Point :- मणिपुर राज्य में नाता संकीर्तन नामक नृत्य संगीत महोत्सव आयोजित कराया गया है। यह संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की घटक इकाई जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी के सहयोग से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
राजधानी = इम्फाल
मुख्यमंत्री = एन बीरेन सिह
Question :4- अन्तर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 3 अक्टूबर
B. 1 अक्टूबर
C. 2 अक्टूबर
D. 6 अक्टूबर
Correct Answer :- B. 1 अक्टूबर
Main Point :- विश्व स्तर पर शाकाहारी जीवन शैली के नैतिक पर्यावरण स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है । 1 से 7 अक्टूबर के बीच का पूरा सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। 1800 के दशक के पहले शाकाहार को अक्सर पाइथागोरस आहार के रूप में किया जाता था।
Question :5- गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया गया ?
A. सिद्धार्थ राय कपूर
B. नरेश गुप्ता
C. दिवेश मान सिह
D. इनमे से कोई नही
Correct Answer :- A. सिद्धार्थ राय कपूर
Main Point :- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर को प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । सिद्धार्थ राय कपूर को 67वीं वार्षिक आम बैठक में गिल्ड की प्रबंधन परिषद परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ राय कपूर को अगले 6 वर्षों के लिए प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।
Question:6-इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स के अध्यक्ष कौन बने हैं ?
A. सुनील जैसवाल
B. नीरज देवगन
C. सुनील कटारिया
D. इनमे से कोई नही
Correct Answer :- C. सुनील कटारिया
Main Point :- इंडियन सोसायटी ऑफ एडवरटाइजर्स के नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद में सुनील कटारिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। इसके अलावा वह सार्क गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष भी रहेंगे। आईएसए पिछले 69 वर्षों में विज्ञापनदाताओं के लिए एक मजबूत आवाज के रूप में शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है।
आईएसए, जो वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एडवर्टाइजर्स का संस्थापक और सदस्य है ।
Question :7- अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया गया ?
A. 5 अक्टूबर
B. 1 अक्टूबर
C 2 अक्टूबर
D. इनमे से कोई नही
Correct Answer:- B. 1 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बाते -: दुनिया भर में कॉफी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है । इस दिन को लोगों को पेय के विभिन्न लाभो के बारे में शिक्षित किया जाता है । पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस वर्ष 2015 में मनाया गया था।
1997 में चीन में पहली बार और ताइवान में 2009 में पहली बार और नेपाल ने 2005 मे पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया था।
Question :8- किस खेल से संबंधित रूपिंदर पाल सिंह ने संन्यास लेने की घोषणा की ?
A. हॉकी
B. वॉलीवाल
C. क्रिकेट
D. कबड्डी
Correct Answer:- A. हॉकी
Main Point :- भारतीय हॉकी के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की । रुपिंदर पाल सिंह ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता है । रूपिंदर ने जुलाई-अगस्त 2021 में आयोजित 2020 ग्रीष्मकालीन टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। 30 वर्षीय रूपिंदर ने अपने 13 साल के हॉकी करियर में 223 मैचों में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया।
Question :9- ITBP के दो अधिकारियों ने किस देश में स्थित मानसलू चोटी को फतह किया ?
A. नेपाल
B. जापान
C. चीन
D. भारत
Correct Answer:- A.नेपाल
महत्वपूर्ण बाते -: ITBP के दो अधिकारियों ने नेपाल देश में स्थित मानसलू चोटी को फतह किया । जोकि दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है । आईटीबीटी के कमांडेंट रतन सिंह सोनल और डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार ने 25 सितंबर को इस चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की । उन्होंने अपने इस पर्वतारोही अभियान की शुरुआत 7 सितंबर को की थी मानसूल चोटी की ऊंचाई समुद्र तल से 8163 मीटर है।
Question :10-नजला बौदेंत रमजाने किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी ?
A. रूस
B. जापान
C. ट्यूनीशिया
D इनमे से कोई नही
Correct Answer:- C. ट्यूनीशिया
Main Point :- नजला बौदेंत रमजाने ट्यूनीशिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी । ट्यूनीशिया देश के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रतिष्ठित इंजीनियर स्कूल की प्राध्यापक नजला को प्रधानमंत्री के पद के लिए नामित किया ।
नजला बौदेंत रमजाने ने ट्यूनीशिया देश में कई सरकारी संस्थाओं में फैले भ्रष्टाचार और अराजकता को समाप्त करने के लिए अहम कदम उठाने के उद्देश्य से राजनीति को ज्वाइन किया है ।
राजधानी = Tunis.
राष्ट्रपति = Kais Saied.
0 टिप्पणियाँ