Ad Code

Responsive Advertisement

Today Current Affairs Quiz In Hindi - 1 April 2022


current affairs quiz in hindi : 1 April 2022 इस पोस्ट में current affairs quiz होता है। question answer और के Head News पर आधारित 1 April 2022 से 
Question ध्यान में रखते हुए All Exam questions answer पर पैटर्न तैयार किया गया है। उपयोगी होगा Next Exam सभी Current affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन हमारे online Current affairs quiz टेस्ट दें। 
Question :- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जांच दिवस कब मनाया गया है?
 A. 21 मार्च 
 B. 23 मार्च
 C. 31 मार्च 
 D. 29 मार्च 
 Correct Answer :- B. 31 मार्च 
 Main Points:- हर साल 31 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जांच दिवस मनाया जाता है । इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के बारे में शिक्षित करने और उनके प्रभाव के बारे में उन्हें जागरूक करना है । इसके अलावा इस दिन का मुख्य उद्देश्य दवाओं के नुकसान में कमी की पहल को बढ़ावा देना और दवा से संबंधित जोखिमों को कम करना है । 31 मार्च को उनका लक्ष्य दुनिया भर से दवा जाँच सेवाओं और कंपनियों की उपलब्धता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। 
 Question :-हाल ही में मिगुएल वैन डेम का निधन हुआ है, वह किस खेल से संबंधित थे? 
A. कबड्डी 
 B. हॉकी 
C. क्रिकेट 
D. फुटबॉल 
 Correct Answer :- D. फुटबॉल
 Main Points:- बेल्जियम देश के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम का 28 वर्ष की आयु में ल्यूकेमिया बीमारी के कारण निधन हुआ है। मिगुएल पिछले 5 सालों से अधिक समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे उन्हें साल 2016 में ल्यूकेमिया का पता लगा था । उन्होंने अपने 8 साल के पेशेवर करियर में टीम के लिए 40 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था । Question :-हाल ही में किस राज्य का लिविंग रूट ब्रिज यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है? 
A. ओडिशा 
B. बिहार 
C. मेघालय 
D. पंजाब 
Correct Answer :- C. मेघालय 
Main Points:- मेघालय के 70 से अधिक गांवों में लोगों और प्रकृति के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक, सामाजिक और वानस्पतिक संबंधों को उजागर करने वाले 'जिंगकींग जेरी या लिविंग रूट ब्रिज को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) विश्व विरासत स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने लगभग 10 से 15 वर्षों की अवधि में जल निकायों के दोनों किनारों पर 'फिकस इलास्टिका' पेड़ को प्रशिक्षित करके जीवित जड़ पुलों को विकसित किया जहां जड़ें पुल का निर्माण करती हैं। वर्तमान में राज्य के 72 गांवों में फैले लगभग 100 ज्ञात जीवित रूट ब्रिज हैं। 
Question :-भारत के पहले स्नो मैराथन का आयोजन कहां हुआ है? 
 A. गुजरात 
 B. हिमाचल प्रदेश 
C. जम्मूकश्मीर 
 D. इनमे से कोई नही 
Correct Answer :- B. हिमाचल प्रदेश 
Main Points:- हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल घाटी के सिस्सू में देश की पहली स्नो मैराथन का आयोजन किया गया है। इस स्नो मैराथन मे काजा की तंजिग डोलमा ने महिला वर्ग में मैराथन को 5 घटे, 5 मिनट और 30 सैकड मे रेस पूरी करके विजेता का खिताब जीता है । वहीं कर्नाटक राज्य के रहने वाले शाश्वत ने 4 घंटे 40 मिनट और 7 सेकेंड का समय लेकर पुरुष वर्ग की मैराथन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। Question :- हाल ही में SAFF अंडर-18 महिला चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
 A. भारत 
B. चीन 
C. रूस 
D. जापान 
Correct Answer :-A. भारत 
Main Points:- SAFF U-18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का विजेता भारत रहा है। महिलाओं की अंडर -18 राष्ट्रीय टीमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 2022 संस्करण झारखंड में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट के valuable player और highest goal scorer लिंडा कॉम थी । जिन्होंने कुल पांच गोल किए है। 
 Question :- हाल ही में किसे स्टॉकहोम जल पुरस्कार विजेता 2022 के रूप में नामित किया गया है? 
A. डॉ सजीव नेहवाल 
 B. प्रो विल्फ्रेड ब्रुटूसर्ट 
C. एन नरेश मेनन 
 D. प्रो एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुटूसर्ट 
Correct Answer :- D. प्रो एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुटूसर्ट Main Points:- प्रो एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुटूसर्ट को स्टॉकहोम जल पुरस्कार विजेता 2022 के रूप में नामित किया गया है। स्टॉकहोम जल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित जल पुरस्कार है और इसे अक्सर नोबेल प्राइज ऑफ़ वॉटर के रूप में जाना किया जाता है। पानी से संबंधित असाधारण उपलब्धियों के लिए लोगों और संगठनों को 1991 से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एमेरिटस में प्रोफेसर हैं। 
 Question :-हाल ही में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 किसने जीता है? 
A. मीराबाई चानू 
B. सैफाली वर्मा 
C. बबीता फोगाट 
D. इनमे से कोई नही 
 Correct Answer :-A. मीराबाई चानू 
Main Points:-ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत्तोलक मीराबाई चानू को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ द ईयर पुरस्कार 2021 का तीसरा संस्करण जीता है। बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार 18 वर्षीय क्रिकेटर शैफाली वर्मा को प्रदान किया गया । 2021 में, वर्मा राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर, पुरुष या महिला बन गयी है। 2000 में ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, पूर्व भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को 'बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार प्रदान किया गया था। 
 Question :- हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया गया है? 
A. वीआर जोशी 
B. आरके सिब्बल 
C. सीएस राजन 
 D. इनमे से कोई नही 
Correct Answer :-C. सीएस राजन 
 Main Points:- इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर सीएस राजन को नियुक्त किया गया है। वही इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में विनीत नय्यर को नियुक्त किया गया है। बाकि नए बोर्ड में उप प्रबंध निदेशक के रूप में बिजय कुमार और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में जीसी चतुर्वेदी, नंद किशोर, मालिनी शंकर और एन श्रीनिवासन शामिल हैं । Question :- हाल ही में किस राज्य के पूर्व सीएम बीबी गुरूंग का निधन हुआ है? 
A. सिक्किम 
B. बिहार 
 C. ओडिशा 
D. पंजाब Correct Answer :-A. सिक्किम 
Main Points:-सिक्किम राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री भीम बहादुर गुरूंग का सिक्किम के गंगटोक मे लुमसई मे निधन हुआ है। बी गुरुंग ने कलकत्ता के एक समाचार पत्र अमृता बाजार पत्रिका में एक शिक्षक और एक स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्य किया था। उन्होंने सिक्किम के पहले समाचार-आधारित नेपाली जर्नल कंचनजंगा का संपादन भी किया था । वह 11 मई से 24 मई 1984 तक सिक्किम के तीसरे मुख्यमंत्री रहे थे। 
 Question :- हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार किस बैंक में 4820 करोड रुपए की धोखाधड़ी हुई है?
A. एसबीआई बैंक 
B. पंजाब नेशनल बैंक 
C. एक्सिस बैंक 
D. इनमे से कोई नही 
Correct Answer :- B. पंजाब नेशनल बैंक Main Points:- भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में सबसे ज्यादा 4820 करोड रुपए की धोखाधड़ी दर्ज की गई है। आरबीआई के अनुसार 9 महीनों में 27 अनुसूचित वाणिज्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा कुल 34097 करोड रुपए की धोखाधड़ी की 96 घटनाएं दर्ज की गई है । 
 मुख्यालय = मुंबई 
 स्थापना वर्ष= वर्ष1935 
 गवर्नर = शक्तिकांत दास

Created By Html Quiz Generator

Time's Up

score :

Name : Apu

Roll : 3

Total Questions:

Correct: | Wrong:

Attempt: | Percentage:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu