Ad Code

Responsive Advertisement

Top Ten Current Affairs Thursday 21 October 2021

 


Question :1- हाल ही में राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बने है?

A. अमित रस्तोगी 

B. विपुल देवरॉय

C. महेश दत्ता 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- A. अमित रस्तोगी 

Main Point :-राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक के रूप में अमित रस्तोगी को नियुक्त किया गया है। अमित रस्तोगी 5 साल के लिए एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के निर्देशक रह चुके हैं। वही 2 साल के लिए नौसेना डॉकयार्ड में महाप्रबंधक टेक सेवाओं के निदेशक पद पर भी वह कार्य कर चुके हैं।

Question :2- हाल ही में किस इंश्योरेंस कंपनी ने सरल बचत बीमा योजना लॉन्च की है?

A. अल्ट्रा लाइफ इश्योरेंस 

B. नेशनल लाइफ इश्योरेंस

C. बजाज लाइफ इश्योरेंस 

D. इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस 

Correct Answer :- इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस

Main Point :- इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ संयुक्त रूप से इंडिया फर्स्ट लाइफ सरल बचत बीमा योजना लांच की है। इंडिया फर्स्ट लाइफ सरल बचत बीमा योजना खाताधारकों के पूरे परिवार के लिए एक बचत और सुरक्षा कवर योजना साबित होगी । इसमें कोई चिकित्सा परीक्षण आवेदन पत्र नहीं दिया जाएगा। इस बचत बीमा योजना के तहत 4.75 से 6% प्रति वर्ष की गारंटी के लाभ के साथ बचत को बढ़ावा दिया गया है। 

Question :3- हाल ही में लॉन्च पुस्तक "एक्चुअली .... आई मेट देम : ए मेमॉयर" के लेखक कौन है ?

A. मिलिद अस्थाना 

B. अमिताब घोष

C. गुलजार 

D. के के मेनन 

Correct Answer :- C. गुलजार 

Main Point:-  प्रसिद्ध कवि गीतकार एवं निर्देशक गुलजार ने अपनी नई पुस्तक "एक्चुअली .... आई मेट देम : ए मेमॉयर" लॉन्च की है। इस पुस्तक में, गुलज़ार ने किशोर कुमार, बिमल रॉय, ऋत्विक घटक, ऋषिकेश मुखर्जी और महाश्वेता देवी जैसे किंवदंतियों के बारे में कई रोचक अज्ञात तथ्य साझा किए हैं।  इस पुस्तक का प्रकाशन समूह पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा किया गया है।

Question :4-विश्व  शेफ दिवस कब मनाया जाता है?

A. 13 अक्टूबर 

B. 17 अक्टूबर

C. 10 अक्टूबर 

D. 20 अक्टूबर 

 Correct Answer :- D. 20 अक्टूबर 

Main Point :- हर साल 20 अक्टूबर को विश्व शेफ दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य महान पेशेवर शेफ को सम्मान दिलाने और दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ खाने के बारे में शिक्षित करना होता है । विश्व शेफ दिवस 2004 में एक प्रसिद्ध शेफ और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ्स सोसाइटीज (वर्ल्ड शेफ) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बिल गैलाघे  द्वारा बनाया गया था। विश्व शेफ दिवस 2021 का विषय "भविष्य के लिए स्वस्थ भोजन" रखा गया है। 


Question :5- हाल ही  में कौन-सा राज्य अपराध का पता लगाने में शीर्ष स्थान पर रहा है?

A. राजस्थान

B. बिहार 

C. गोवा 

D. उड़ीसा 

Correct Answer :- C. गोवा 

Main  Point:-  हाल ही में जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अपराध का पता लगाने के मामले में भारत का गोवा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा हैं। वहीं देश भर में उत्तर प्रदेश राज्य अपराध करने के मामले में शीर्ष स्थान पर रहा । गोवा राज्य द्वारा चलाई गई अहम पहलो की मदद से गोवा राज्य इस रैंकिग में शीर्ष स्थान पर रहा है। 

 राजधानी  = पणजी 

 मुख्यमंत्री  = प्रमोद सावंत 

Question :6- हाल ही में सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. बी एस येदुरप्पा

B. वीपी थरूर

C. एसके मंधाना 

D. इनमे से कोई नही

Correct Answer :- A. बी एस येदुरप्पा

Main Point:- कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा को सुपर कोरोना वारियर सम्मान से सम्मानित किया गया है। बीएस येदुरप्पा हाल ही में कोविड-19 पाए गए थे जिनका इलाज बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में चल रहा था जिसमें उन्होंने कोरोना को मात देकर कोरोना वारियर सम्मान हासिल किया है। 

 राजधानी  = बेंगलुरु

 गवर्नर = थावरचंद गहलोत 

 Question :7- हाल ही में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. सहदेव यादव 

B. महेश नारायण 

C. विपुल देवराय 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :-

Main Point:- भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के पूर्व महासचिव सहदेव यादव को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसएच आनंदे गौड़ा और नरेश शर्मा की नियुक्ति भी  भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के नए महासचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में की गई। इसके अलावा दिल्ली जिला न्यायालय के ऑफिसर नरिंदर पाल कौशिक ने 10 नए उपाध्यक्ष 4 संयुक्त सचिव और 7 कार्यकारी समिति के सदस्य भी चुने हैं।

Question :8-हाल ही में किसने फ्रांस में चार्लेविल राष्ट्रीय  प्रतियोगिता 2021 जीता है?

A. गीताजंली सेन 

B.भवानी देवी 

C. मनीषा कुमारी

D. नेहा दुबे 

Correct Answer :- B.भवानी देवी 

Main Point :- भवानी देवी ने महिला सेबर इवेंट मे चार्लेविल राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीता है। वह पहली भारतीय फेसर के रूप में ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा कर टोक्यो में इतिहास रचने वाली पहली महिला भी हैं। वह भारत मे फेसर रैकिग मे पहले स्थान पर वही दुनिया मे फेसर रैकिग मे 50वें स्थान पर है । 2016-17 में उनकी रैंकिंग 36 थी । 

Question :9- हाल ही मे उत्तर प्रदेश के किस जिले में मोदी वैन लांच की गई है?

 A. वाराणसी 

B. लखनऊ

C. कौशाबी 

D. इलहाबाद

Correct Answer :- C. कौशाबी

 Main Point :- अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मोदी वैन के रूप में डब की गई फाइव मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाई है। 

इन वैनों को भाजपा के 'सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनाध्यक्ष के रूप में 20 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया है। 

 गवर्नर  = आनंदी बेन पटेल 

 राजधानी  = लखनऊ 

 मुख्यमंत्री = योगी आदित्यनाथ 

Question :10- हाल ही में मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स में भारत किस स्थान पर रहा है?

A. 40वें

B. 72वें 

C. 56वें 

D. 20वें

Correct Answer :- A. 40वें

Main Point :- मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स में भारत 40वें स्थान पर रहा है। भारत 2021 की मर्सर CFS ग्लोबल पेंशन इंडेक्स सर्वे में कुल 43 देशों में से 40वें स्थान पर रहा है। जिसमे भारत का समग्र सूचकांक मूल्य 43.3 था। वही आइसलैंड इस रैंकिंग में 84.2 के सूचकांक मूल्य के साथ शीर्ष पर है । इसके बाद नीदरलैंड 83.5 के साथ और फिर नॉर्वे 82.0 के साथ है। वही थाईलैंड का समग्र सूचकांक मूल्य सबसे कम 40.6 था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu