Ad Code

Responsive Advertisement

Top ten current affairs 8 October 2021



 Question :1-भौतिक विज्ञान में किसे नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया ?

A सिउकुरो मानाबे

B. कलाउस हैसलमैन

C. जिओर्गिओ पारिसी

D. उपरोक्त सभी

Correct Answer :- D. उपरोक्त सभी

Main Point :- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान 2021 नोबेल पुरस्कार से सिउकुरो मानाबे, कलाउस हैसलमैन और जिओर्गिओ पारिसी को सम्मानित किया। सिउकुरो मानाबे और क्लाउस हैसलमैन ने पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मोड लिंग परिवर्तन शीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वसनीय भविष्यवाणी करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है । 

जिओर्गिओ पारिसी को परमाणु से ग्रहों के तराजू में भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया । इस पुरस्कार के विजेता को स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना की राशि दी जाती है। 

Question :2-किसने मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर्नामेट खिताब जीता?

A. जिन फोर्रिन्सन

B. मेग्नस कार्लसन 

C. नेर्गिन लिवोस

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :-B. मेग्नस कार्लसन 

Main Point :-विश्व शतरंज चैंपियन मेग्नस कार्लसन ने मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर्नामेट खिताब जीता । इस ट्रॉफी के विजेता के रूप में उन्हें $100000 की राशि दी गई है। 10 महीने तक चलने वाले ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 22 नवंबर, 2020 से 4 अक्टूबर, 2021 तक Chess24.com पर किया गया था। 

2021 मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज टूर खेल के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता थी। एमसीसीटी में कुल 10 टूर्नामेंट शामिल थे।

 Question:3- किस राज्य के अलीबाग के प्रसिद्ध सफेद प्याज को जीआई टैग दिया गया ?

A. बिहार 

B. महाराष्ट्र 

C. राजस्थान 

D. इनमे से कोई नही

 Correct Answer :- B. महाराष्ट्र 

Main Point :-महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में अलीबाग के प्रसिद्ध सफेद प्याज को जीआई टैग दिया गया । 

अलीबाग की मिट्टी मे सल्फर की मात्रा कम होने के कारण यह सफेद प्याज मीठे स्वाद का होता है जोकि बिना आशु के एक कारक के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर है जोकि इसे दुनिया में अब अलग पहचान देगा एनएबीएल-अनुमोदित लैब टेस्ट रिपोर्ट में कम तीखापन, मीठा स्वाद, 'नो टियर' फैक्टर, कम पाइरुविक एसिड, उच्च प्रोटीन, वसा और फाइबर आदि का उल्लेख है।


Question :4-किस राज्य की GI टैग वाली मिठाई मिहिदाना की पहली खेप बहरीन निर्यात की गई ?

A. गुजरात 

B. राजस्थान 

C. पश्चिम बंगाल

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :- C. पश्चिम बंगाल

महत्वपूर्ण बाते -: पश्चिम बंगाल राज्य की बर्धमान की प्रसिद्ध मिठाई मिहिदाना को बहरीन साम्राज्य को निर्यात किया गया । जोकि पश्चिम बंगाल राज्य की जीआई टैग की सूची में शामिल है। मिहिदाना उत्पाद का निर्यात एपीडा पंजीकृत मेसर्स डीएम एंटरप्राइजेज, कोलकाता द्वारा किया गया था। पश्चिम बंगाल के बर्धमान को मिहिदाना मिठाइयों के लिए 2017 में जीआई टैग मिला था। 

 मुख्यमंत्री  = ममता बनर्जी 

राज्यपाल  = जगदीप धनखड

 राजधानी  = कोलकाता

Question :5-ऐश्वर्या प्रताप तोमर ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कौन-सा पदक जीता ?

A. कॉस्य पदक 

B. रजत पदक 

C स्वर्ण पदक 

D. इनमे से कोई नही 

Correct Answer :-C स्वर्ण पदक 

Main Point :-मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले ऐश्वर्य प्रताप ने पुरुषों की थ्री पोजिशन राइफल जूनियर प्रतिस्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस टूर्नामेंट में भारत में कुल 10 स्वर्ण पदक 9 रजत पदक और 5 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीते हैं । भारत ने इस साल 8 ISSF टूर्नामेंट में से 4 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इस टूर्नामेंट में 50 मीटर 3 पोजिशन एयर रायफल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 459.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया । 

Question :6-अमृतांज केयर ने किसे अपना ब्रांड अबेसडर नियुक्त किया ?

A. बजरंग पुनिया 

B. मीराबाई चानू

C. Option A & B 

D. एम सी मैरीकॉम 

Correct Answer :-C. Option A & B 

Main Point :-अमृतांजन हेल्थ केयर ने टोक्यो ओलंपिक मे भारोत्तोलन रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कुश्ती कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को अपने दर्द निवारक उत्पादों के लिए ब्रांड अबेसडर नियुक्त किया । 

मीराबाई चानू और बजरंग पुनिया कंपनी के शरीर के दर्द निवारण से जुड़े उत्पादों का विज्ञापन करते नजर आएंगे जिसमें पीठ जोड़ों की मांसपेशियों के दर्द निवारक स्प्रे आदि शामिल हैं। दोनो ब्रांड एंबेसडर इन उत्पादों के लिए टेलीविजन और डिजिटल विज्ञापनों सहित अभियानों की एक श्रृंखला में शामिल होंगे। 

Question :7- ISSF विश्व चैंपियनशिप में नाम्या कपूर ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता?

A. कॉस्य पदक 

B. स्वर्ण पदक 

C. रजत पदक 

D. इनमे से कोई नही 

 Correct Answer :-B. स्वर्ण पदक 

Main Point :-ISSF विश्व चैंपियनशिप में नाम्या कपूर ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । 

छठी कक्षा में उन्होंने डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज  में दिल्ली राज्य चैंपियनशिप के दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल में उन्होने पहली बार 373/400 की शूटिंग की थी। नाम्या वर्तमान में नौवी कक्षा की एक छात्रा है जोकि संजीव राजपूत की भतीजी भी है।

Question :8-अरविंद्र त्रिवेदी का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या है ?

A. गायक 

B. कवि 

C. लेखक 

D. कलाकार 

Correct Answer :- D. कलाकार 

Main Point :-रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कलाकार अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर में बहुत से गुजराती फिल्मों में भी काम किया उन्होने अपने पूरे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था । 

Question :9-टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले भारत के पहले खिलाड़ी कौन बने ?

A. विराट कोहली 

B. विकास खन्ना

C. रोहित शर्मा 

D इनमे से कोई नही

 Correct Answer :-C. रोहित शर्मा 

Main Point :-रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने । इस लिस्ट में सुरेश रैना 325 छक्के लगाने के साथ दूसरे स्थान पर है । 

विश्व में T20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम पर हैं जिन्होंने कुल 1042 छक्के लगाए हैं। टी-20 में 1000 से अधिक छक्का लगाने वाले क्रिस गेल दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

Question :10-अमृतांज केयर ने किसे अपना ब्रांड अबेसडर नियुक्त किया ?

A. बजरंग पुनिया 

B. मीराबाई चानू 

C. Option A & B

D. एम सी मैरीकॉम 

Correct Answer :- C. Option A & B

Mainअमृतांजन हेल्थ केयर ने टोक्यो ओलंपिक मे भारोत्तोलन रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कुश्ती कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को अपने दर्द निवारक उत्पादों के लिए ब्रांड अबेसडर नियुक्त किया । 

मीराबाई चानू और बजरंग पुनिया कंपनी के शरीर के दर्द निवारण से जुड़े उत्पादों का विज्ञापन करते नजर आएंगे जिसमें पीठ जोड़ों की मांसपेशियों के दर्द निवारक स्प्रे आदि शामिल है । दोनो ब्रांड एंबेसडर इन उत्पादों के लिए टेलीविजन और डिजिटल विज्ञापनों सहित अभियानों की एक श्रृंखला में शामिल होंगे । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu